रामायण के दूरदर्शन पर प्रसारण होने के साथ ही इस प्रोग्राम ने टीआरपी मापदंड और नए नए रिकॉर्ड बनाये है। रामायण के दूरदर्शन पर दुबारा प्रसारण होने के बाद अब दूरदर्शन देश के नंबर एक चैनल बन गया है। ये बात तो आपको हम पहले ही बता चुके है। लेकिन अब रामायण धारावाहिक ने एक और रिकॉर्ड कायम किया है।
WORLD RECORD!!
— Doordarshan National (@DDNational) April 30, 2020
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/hCVSggyqIE
नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार रामायण प्रोग्राम पूरी दुनियाँ में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला प्रोग्राम बन गया है। रामायण का 16 अप्रैल को प्रसारित एपिसोड को सबसे ज्यादा लोगो ने देखा, जिसे भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाँ के अलग अलग हिस्सों में भी देखा गया। जिससे यह 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।
रामायण धारावाहिक की तीसरी सबसे बड़ी बात यह है की यह साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी में ये प्रोग्राम टॉप पर है। इस बात को प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के माध्यम से बताया था
रामायण धारावाहिक का प्रसारण जब पहली बार दूदर्शन पर हुआ था तब ही बहुत से रिकॉर्ड टूटे थे और जब दुबारा Ramayana का Telecast हो रहा है तब भी यह प्रोग्राम दुनियां में रिकॉर्ड बनाने में लगा है।
इससे पता चलता है की लोग भारतीय संस्कृति को कितना पसंद करते है। मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के जीवन के बहुमूल्य आदर्श आज पूरी दुनियां भी देख और सुन रही है।
कुछ लोग सोशल मीडिया के द्वारा दूरदर्शन से प्रार्थना कर रहे है की रामायण का प्रसारण कभी न रोका जाए। क्युकी ये भारत की संस्कृति और शिष्टाचार है। इसलिए हो सकता है की दूरदर्शन अब इस धारावाहिक को अपने नए टीवी चैनल DD Retro पर कभी बंद न करे।
1 Comments
Nice information really
ReplyDeleteWe are waiting for your suggestion / feedbacks / complaints via comment. We will reply you within 24-48 hours. :-)
Please Do No post any **WEB-LINKs** Here